पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट,सिर पे मारी कुल्हाड़ी

Breaking स्थानीय समाचार

उत्तराखण्ड…..

संवाददाता.. ईश्वर सिंह 

*खटीमा क्षेत्र में बेहरेमी कत्ल करने वाले अभियुक्त को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

दिनांक 25-11-2022 को श्री संदीप पिलख्वाल चौकी प्रभारी 17मील मझोला के मोबाईल पर ग्राम प्रधान महेंद्र पाल के गांव मझोला में पुरानी पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले घर में एक युवक की मृत्यु हो गयी, जो संदेहास्पद प्रतीत हो रही थी। इसकी सूचना पर उपनिरीक्षक  संदीप पिलख्वाल मय पुलिस बल के मौके पर रवाना हुए तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। घर के आंगन में चार पाई पर मृतक का शव कम्बल से ढका पड़ा था, मृतक के शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु नागरिक चिकित्सालय खटीमा भेजा गया ।

वहीं दिनांक 26/11/2022 को श्री नेतराम पुत्र रामस्वरुप निवासी गिधौर न्यूरिया जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश द्वारा उसके भतीजे हरीश कुमार को बचपन से पाला पोसा और जब बड़ा हो गया तो उसे अपने मां बाप के पास मझोला भेज दिया हरीश का पिता हमेशा हरीश से नाराज रहता था जिनमें आये दिन लड़ाई झगड़ा होते रहता था, दिनांक 25/11/2022 को जब हरीश कुमार घर में सो रहा था तो मृतक के पिता हर प्रसाद शराब पीकर आया और दोनों पिता-पुत्र में गाली गलौच हुई, हर प्रसाद द्वारा हरीश कुमार के सिर में धारदार हथियार (कुल्हाडी) से वार कर हत्या कर दिये जाने सम्बन्धी दाखिल की गयी। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय में एफआईआर नं.-314/2022 धारा 302 आईपीसी बनाम् हर प्रसाद पुत्र नामालूम निवासी मझोला थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार के सुपर्द की गयी। अभियुक्त मृतक का पिता अपने पुत्र की हत्या मौके से फरार हो गया जो लगातार फरार चल रहा था, अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार,  पुलिस अधीक्षक महोदय नगर के सफल पर्यवेक्षण में तथा  क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा के निर्देशन, प्रभारी निरीक्षक खटीमा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में थाना स्थानीय से टीमों का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा आज दिनांक 27/11/2022 को अभियुक्त हर प्रसाद पुत्र रामस्वरुप उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम मझोला कोतवाली खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर को पालीगंज से गिरफ्तार कर उसके द्वारा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी, आला कत्ल बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को आज समय से माननीय न्यायालय में प्रेषित कर भेजा गया।