संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 31/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 77/2026 धारा 75(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सोमारू बिन्द पुत्र स्व0 श्रीराम बिन्द निवासी जे 12/90 धूपचण्डी नाटी इमली थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष को दिनांक 30.03.2026 को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः- दिनांक 29.03.2026 को आवेदिका द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में प्रतिवादी द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ छेड़खानी करने के संबंध में मु0अ0सं0- 77/2026 धारा 75(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । उक्त मुकदमें पूछताछ के क्रम में नामित अभियुक्त सोमारू बिन्द पुत्र स्व0 श्रीराम बिन्द निवासी जे 12/90 धूपचण्डी नाटी इमली थाना चेतगंज जनपद वाराणसी को थाना चेतगंज पर बुलाया गया । अभियोग उपरोक्त की वादिनी मुकदमा भी अपना बयान अंकित कराने हेतु थाना चेतगंज पर आयी हुयी थी । अभियुक्त सोमारू बिन्द वादिनी मुकदमा को देखकर मुकदमा पंजीकृत कराने की बात को लेकर उग्र होकर आमदा फौजदारी हो गया । समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु समझने को तैयार नही था । ऐसी दशा में शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना देखते हुए मौके पर अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस समय करीब 13.45 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सोमारू बिन्द पुत्र स्व0 श्रीराम बिन्द निवासी जे 12/90 धूपचण्डी नाटी इमली थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान- थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 77/2026 धारा 75(2) बीएनएस थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । म0उ0नि0 ममता थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । का0 अरविन्द सरोज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी




