थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 27/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 0248/2026 धारा -75(2)/78 बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अमन कुरैशी पिता मेहताब आलम पता नबाबगज थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को थाना भेलूपुर पर दिनांक 26.04.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- आवेदक द्वारा खुद की नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त अमन कुरैशी पिता मेहताब आलम पता नबाबगज थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष द्वारा छेड़खानी करने व पीछा के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0- 0248/2026 धारा 75(2)/78 बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया ।दिनांक- 26.04.2026 को उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त अमन कुरैशी उपरोक्त को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी। उ0नि0 मनोज कुमार चौहान चौकी प्रभारी खोजवा थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी। उ0नि0 आलोक कुमार थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी।का0 अनुराग यादव थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी