संवाद दाता:- सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 18/02/2026 पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में चोरी के बाद , कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी संजय कंतुराम राय पुत्र कंतुराम मंगरू राय निवासी नायर स्टेट नेताजी नगर शांति सेवा संघ 90 फीट रोड, हनुमान मंदिर, कुर्ला पश्चिम नवी मुंबई, महाराष्ट्र हाल पता ग्राम अलाउद्दीनपुर ,मंगलपुर, लोहता, थाना लोहता, जनपद वाराणसी उम्र करीब 43 वर्ष को थाना लंका पुलिस टीम द्वारा अन्तर्गत क्षेत्र थाना लंका से दिनांक 17.02.2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः- थाना लंका पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0091/2026 धारा- 303(2) ,318(4) ,316(5) ,336(3) ,338,340 बीएनएस मे विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कंतुराम राय पुत्र कंतुराम मंगरू राय निवासी 3/1 नायर स्टेट नेताजी नगर शांति सेवा संघ 90 फीट रोड, हनुमान मंदिर, कुर्ला पश्चिम नवी मुंबई, महाराष्ट्र हाल पता ग्राम अलाउद्दीनपुर ,मंगलपुर, लोहता, थाना लोहता, जनपद वाराणसी उम्र करीब 43 वर्ष को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित घटना क्रम के संबंध मे थाना लंका पर पूछताछ हेतु बुलाया गया था। पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया जिसके पश्चात् अभियुक्त उपरोक्त को उसके द्वारा किये गये अपराधो का बोध कराते हुये अन्तर्गत धारा 303(2) ,318(4) ,316(5) ,336(3) ,338,340 बीएनएस मे थाना लंका पुलिस द्वारा हिरासत लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0091/2026 धारा 303(2),318(4),316(5),336(3),338,340 बीएनएस थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त संजय कंतुराम
1. मु0अ0सं0-0091/2026 धारा 303(2),318(4),316(5),336(3),338,340 बीएनएस थाना लंका कमि0-वाराणसी । 2. मु0अ0सं0 0265/2025 धारा 318(4), 318(4), 319(2), 319(2), 336(3), 336(3), 338, 338 बीएनएस थाना कोतवाली कमि0-वाराणसी । 3. मु0अ0सं0 0471/25 धारा 318(4) बीएनएस थाना भेलूपुर कमि0-वाराणसी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता – संजय कंतुराम राय पुत्र कंतुराम मंगरू राय निवासी 3/1 नायर स्टेट नेताजी नगर शांति सेवा संघ 90 फीट रोड, हनुमान मंदिर, कुर्ला पश्चिम नवी मुंबई, महाराष्ट्र हाल पता ग्राम अलाउद्दीनपुर ,मंगलपुर, लोहता, थाना लोहता, जनपद वाराणसी उम्र करीब 43 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थानः- थाना लंका कमि0 वाराणसी ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
श्री राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमि0-वाराणसी। उ0नि0 हरनारायण थाना लंका,कमि0-वाराणसी। का0 कमल सिंह, थाना लंका कमि0-वाराणसी। का0 हृदय कुमार, थाना लंका कमि0-वाराणसी




