नीरज शुक्ला
रामनगर बाराबंकी
विद्यालय जाने के लिए घर से निकला छात्र लापता हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत विछलखा निवासी मनोज कुमार अवस्थी का 15 वर्षीय पुत्र भानु प्रताप अवस्थी जनपद सीतापुर बाबा वासुदेव संस्कृत शिक्षण संस्थान नैमिषारण्य के लिए बीते 13 अगस्त को अपने नाना के घर से निकला था, लेकिन देर रात हो जाने पर भी विद्यालय न पहुंचने पर परिवार के लोगो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी,लेकिन बच्चे का कोई पता नही लग पाया।
पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना रामनगर थाने पर दी है, रामनगर पुलिस ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए बच्चे की खोजबीन में जुट गई है।




