एसपी ने थाना देवा का किया वार्षिक निरीक्षण

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार को थाना देवा का वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान समस्त कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, शस्त्रागार का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कारागार, बैरक, भोजनालय व थाना परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को साफ सफाई प्रबन्धन तथा गोपनीय शिकायत पेटिका आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान थाना देवा पर शीत लहर से बचाव हेतु थाने पर नियुक्त ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रभारी निरीक्षक देवा अजय कुमार त्रिपाठी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रास्ता भटक कर आई 06 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने उसके परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द