एटा
संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
सोमवार को एटा पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया(प्रसपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा प्रदेश में नौकरशाही हावी है। किसान, नौजवान और मुसलमान को लूटा जा रहा है। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। नौजवानों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। शिवपाल सिंह यादव ने यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के सम्मेलन में शिरकत की। इसके बाद प्रसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिवपाल ने मदरसों के सर्वे पर सवाल उठाए। कहा कि सभी स्कूलों की जांच होनी चाहिए। बुलडोजर कार्रवाई पर प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि निर्दोष को न सताया जाए। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा है, सब देख रहे हैं। हालात ठीक नहीं है। सबके सामने परेशानियां हैं। खासकर मुसलमानों के साथ मनमानी चल रही है। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि समय परिवर्तनशील है। आज जो समय है, वो कल नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां अन्याय होगा, वहां धरना प्रदर्शन करेंगे। जेल जाना पड़ा तो जेल भी जाएंगे, लेकिन अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। एटा जनपद से सत्यवान सिंह चौहान की रिपोर्ट




