आजमगढ़ सरायमीर में युवक की शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी पुलिस घटना की जाँच में जुटी

स्थानीय समाचार

सरायमीर
संवाददाता : अभय चंद गुप्ता
उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ कोतवाली थाना सरायमीर क्षेत्र के अंतर्गत सरायमीर आउटर सिग्नल के पास 21 वर्ष युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है मिली जानकारी के अनुसार अतुल सिंह उम्र 21 वर्ष जिसकी दिमागी संतुलन कुछ खराब होने के कारण यह घटना हुई थी वही मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचा मृतक के बड़े पापा लल्लू सिंह भी मौके पहुंच गए क्षेत्र में जब चर्चा का विषय बना तो खानकाह के ग्राम प्रधान व नगर पंचायत के समाजसेवी वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर भी मौके पहुंचे सरायमीर थाना के उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह अपनी फोर्स समेत मौके पर पहुंचे थाना द्वारा इसकी जानकारी रेलवे पुलिस थाना अध्यक्ष आजमगढ़ सूचना संघ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र को दी गई जिससे जीआरपी भी अपनी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया घटना किस वजह से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा.