एसडीएम व चेयरमैन ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल में गोवंशों को खिलाया पौष्टिक आहार

स्थानीय समाचार

आजाद शाह जमानिया (गाजीपुर)

जमानिया (गाजीपुर) ख़बर गाजीपुर के जमानिया से है जहां एसडीएम व नगर पालिका चेयरमैन ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल जमानियां में गोवंशों को खिलाया पौष्टिक आहार। बता दें कि शासन द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर गोशाला में संरक्षित गोवंशों की पूजा व उन्हें पौष्टिक आहार खिलाने के लिए नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में बुद्धवार को नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता व एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने संयुक्त रूप से पशु चिकित्सालय स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल में पहुँच कर मंत्रोच्चार के साथ गो माता को फूल माला पहना कर उसकी पूजा व आरती सम्पन्न की। इसके बाद अपने हाथों से केला और गुड़ खिलाया। इस मौके पर सभासद उमराव यादव राधेश्याम राम राहुल वर्मा पूर्व सभासद उद्धव पांडे शिव वचन यादव पप्पू राय आदि नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित है