बाराबंकीः जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए आज जनपद के 77 केन्द्रों पर सास बहू ननद सम्मेलन कराया गया, जिसमें 3585 प्रतिभागियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। सम्मेलन में उपस्थित परिवार की सभी सास बहुओं और ननद को मतदान के मूल्य से अवगत कराया गया। सम्मेलन में उपस्थित सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा सभी को मतदान की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में सच्चे नागरिक की है पहचान, मतदान-मतदान, मतदान करने हम सबको जाना है। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, वोट बहुमूल्य है, हम वोट डालने जाएंगे, मतदान हमारा अधिकारी है आदि स्लोगन के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

बाल विकास परियोजना मसौली के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सास बहू ननद सम्मेलन कर समस्त प्रतिभागियों को दिनांक 20 मई, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया उपस्थित प्रतिभागियों ने मतदान करने की शपथ लेते हुए अन्य को भी मतदान करने हेतु प्रेरित किया है। बाल विकास परियोजना रामनगर के आंगनबाड़ी केन्द्र मे सास बहू ननद सम्मेलन के माध्यम से प्रतिभागियों को बताया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान आवश्यक है। प्रतिभागियों ने मतदान करने की शपथ ग्रहण ली। उपस्थित प्रतिभागी ने कहा कि हम पहले मतदान करेंगे बाद में जलपान करेंगे । प्रतिभागियों ने कहा कि जैसे हमारे स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार आवश्यक है उसी प्रकार स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है।

बाल विकास परियोजना हैदरगढ़ में उपस्थित समस्त प्रतिभागिया को अवगत कराया गया कि मतदान से हमारा लोकतन्त्र मजबूत होता है इसलिये मतदान अवश्य करें जिसके लिए प्रतिभागियों ने शपथ ली और आस-पडोस को भी मतदान हेतु प्रेरित करने एवं मतदान स्थल तक ले जाने का निर्णय किया।

बाल विकास परियोजना त्रिवेदीगंज में सास बहू ननद सम्मेलन के माध्यम से मतदान करने हेतु सभी ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया। समस्त ग्ग्रम वासियों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली तथा मतदान करने हेतु अन्य लोगों को प्रेरित करने का आश्वासन दिया।बाल विकास परियोजना हरख में सास बहू ननद सम्मेलन में उपस्थित प्रतिभागियों ने कहा कि हम परिवार सहित वोट डालने अवश्य जायेगें। बाल विकास परियोजना सिद्धौर के आंगनबाड़ी केन्द्र मे सास बहू ननद सम्मेलन के माध्यम से प्रतिभागियों को बताया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान आवश्यक है। प्रतिभागियों ने मतदान करने की शपथ ग्रहण ली। उपस्थित प्रतिभागियों ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है हम इसका उपयोग अवश्य करेंगे।




