निपुण भारत मिशन के तहत जन जागरूकता नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

स्थानीय समाचार

आजाद शाह जमानिया गाज़ीपुर

जमानिया (गाजीपुर) ख़बर गाजीपुर के जमानिया से है जहां हेतिमपुर कंपोजिट व करमहरी प्राथमिक विद्यालय में निपुण भारत मिशन के तहत जन जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। बता दें की स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत निपुण भारत मिशन उत्तर प्रदेश के जन जागरूकता अभियान के तहत लखनऊ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेतिमपुर कंपोजिट व प्राथमिक विद्यालय करमहरी के बच्चों को शिक्षा व बेटी बचाओं व बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक किया। वही बालिका सशक्तिकरण व बुनियादी शिक्षा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने अभिभावकों व बच्चों को जागरूक किया। बताया कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें। बच्चों से काम करवाने के बजाय उन्हें पढ़ने के लिए पर्याप्त समय दें। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक के माध्यम से बताया कि बेटियों को अक्सर ग्रामीण क्षेत्र के लोग हीन के भावना से देखते हैं, जहां बेटियों का हर जगह शोषण किया जाता है। लड़के स्कूल जाएंगे तो वहीं लड़कियां घर का काम देखेंगी, ये सोच गलत है। उन्हें भी बेटों की तरह समान अधिकार दें। नाटक की समाप्ति के दौरान कलाकारों ने ग्रामीणों, अभिभावकों, शिक्षक और छात्र छात्राओं को शपथ भी दिलाया।