विश्व विख्यात सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ मैं शारदीय नवरात्र की तैयारी पूर्ण पूर्ण

Breaking

उग्रसेन सिंह ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर 

विश्व विख्यात सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ में नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारी
गाजीपुर
विश्व विख्यात सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ में प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव को लेकर विशेष तैयारी की गई है संपूर्ण मठ परिसर रंग-बिरंगे फूलों झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है श्रद्धालुओं के आगमन से वातावरण भक्ति में होगा
कल सोमवार से नवरात्रि प्रारंभ होगा पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजन अर्चना होगी शास्त्रों में वर्णन है कि मां शैलपुत्री को सफेद पुष्प अर्पित करने और भगवान शिव की उपासना करने से साधक को शांति सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है
नौ दिनों की पूजा व्यवस्था –
पहला दिन (मां शैलपुत्री ) साधक को स्थिरता और धैर्य का आशीर्वाद
दूसरे दिन (मां ब्रह्मचारिणी ) तप, संयम, और साधना की शक्ति
तीसरे दिन (मा चंद्रघंटा) साहस और शौर्य का वरदान

चौथे दिन मां कुष्मांडा सृष्टि और ऊर्जा का
पांचवा दिन (मां स्कंद माता) संतान सुख और समृद्धि

छठा दिन( मां कात्यानी ) विवाह योग्य कन्याओं के लिए विशेष पूजन फलदाई

सातवां दिन (मां काल रात्रि) भय का नाश और रक्षा कवच

आठवां दिन (मां महागौरी) सौंदर्य शांति और मोक्ष की प्राप्ति

नव दिन (मां सिद्धिदात्री) सभी सिद्धियां और अलौकिक शक्तियों का आशीर्वाद
मठ में विशेष आयोजन,
पूरे नवरात्र में मठ परिसर में वैदिक मंत्रोचार के साथ सुबह शाम आरती भजन कीर्तन और देवी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना होगी कन्या पूजन और रावण के साथ नवरात्र का समापन किया जाएगा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मठ प्रबंधन ने भक्तों के लिए प्रसाद वितरण सुरक्षा और आवासीय व्यवस्था की भी पूरी तैयारी की गई है आसपास का माहौल भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण है