संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 29/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा चोरी करने वाला अभियुक्त अर्जुन कुमार पुत्र स्व0 बीरेन्द्र निवासी एन/14- 3बी सरायनंदन थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष को सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है ।
घटना का विवरणः- दिनांक 25.03.2026 को वादी द्वारा घर से बर्तन, कपडा, स्विच बोर्ड तोडकर वायरिंग का तार व ब्रीफकेश चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना लंका पर प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर थाना लंका पर मु0अ0सं0-0149/2026 धारा- 305(a) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त मुकदमें त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना लंका पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्ता उम्र करीब 32 वर्ष को सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस द्वारा पूछताछः- अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही मेरे द्वारा बाला जी नगर कालोनी में एक घर में रखे कपडे, बर्तन, स्विचबोर्ड, बिजली का वायर इत्यादि सामान चोरी करके राह चलते फेरीवालों को बेंच दिया था जिससे मुझे कुल 7800/- रुपये मिले थे, जिससे मेरा खर्च चल रहा था, बरामद पैसों के बारे में पूछा गया तो बताया कि मैंने जो बाला जी नगर में चोरी की थी उसमें से ये बचे हुए पैसे हैं, बाकी के रुपये मेरे द्वारा नशे में खर्च हो गए हैं।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-149/26 धारा 305(a) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अर्जुन कुमार पुत्र स्व0 बीरेन्द्र निवासी सरायनंदन थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष ।
बरमादगी का विवरणः- बरामदगी कुल 3060/- रुपये
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थानः- सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से थाना लंका कमि0 वाराणसी ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1.श्री राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमि0-वाराणसी। 2.उ0नि0 अभिषेक सिंह चौकी प्रभारी नगवा कमि0 वाराणसी। 3.उ0नि0 दयाशंकर थाना लंका कमि0 वाराणसी। 4.हे0कां0 बृजेश ठाकुर थाना लंका कमि0 वाराणसी। 5.का0 ज्ञानेन्द्र चौधरी थाना लंका कमि0 वाराणसी




