दिवाली के पर्व पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी व SHO जीयनपुर ने गरीबों में बांटा मोमबत्ती, फुलझड़ी व मिठाई

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह 
आजमगढ़ जनपद अंतर्गत क्षेत्राधिकारी सगड़ी व SHO जीयनपुर द्वारा दिवाली के त्यौहार को देखते हुए गरीब बच्चों बुजुर्गो व महिलाओं में मिठाई व अन्य सामान का वितरण किया आपको बता दे क्षेत्राधिकारी सगड़ी व SHO जीयनपुर द्वारा मालटारी बाजार में रह रहे गरीब असहाय बच्चों को मिठाई मोमबत्ती व फुलझड़ी वितरित कर दिवाली की शुभकामनाये दी गयी साथ मौजूद बच्चों बुजुर्ग महिलाओ व पुरुष आदि को दीपावली पर्व एवं त्योहार के बारे में समझाते हुए अच्छे से दीपावली पर्व मनाने की बात कही गयी इस दौरान बाजार में एक-एक करके सारे गरीब बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी ।