हाइवे किनारे मिला अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव

स्थानीय समाचार

रामनगर बाराबंकी: थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ गोंडा हाईवे पर स्थित अंचल चंचल ढाबा के पीछे रेलवे लाइन के किनारे 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव जिसका शरीर काफी सड़ चुका था आर पी एफ उप निरीक्षक छोटेलाल द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई और सूचना पर थाना प्रभारी रामनगर अपने हमराही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेज दिया है और रामनगर पुलिस द्वारा युवक की पहचान का पता किया जा रहा है फिलहाल खबर लिखने तक उक्त व्यक्ति के बारे में कुछ भी नही पता चल सका है। रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे ने बताया कि अज्ञात युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके हाथ पर मुनीश नाम लिखा हुआ है। आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: नीरज शुक्ला

मेरी माटी-मेरा देश” अभियान के तहत छात्रों ने भरे अमृत कलश, इसी कैंपेन के साथ मनाया जाएगा आजादी का पर्व