दरियाबाद बाराबंकी
दरियाबाद के प्राथमिक विद्यालय अलियाबाद में बुधवार को राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कंबल वितरित किया। कंबल वितरण के दौरान करीब 150 लोग कंबल पाकर लाभान्वित हुए। कंबल वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी रामसनेही घाट राम आसरे वर्मा और क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट जटाशंकर मिश्रा भी मौजूद रहे। कंबल वितरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कंबल लेने आए लोगो के बीच जाकर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान समसद्दीपुर मजरे जनकलली ने पति के मृत्यु के बाद सहायता राशि देने की बात कही तो मंत्री ने उन्हें विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन करने को कहा। कई लोगो ने राशन कार्ड न बने होने की बात कही जिसपर मंत्री ने संबंधित ग्राम प्रधान से राशन कार्ड ऑनलाइन कर बनवाने को कहा।

कंबल वितरण कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री सतीश शर्मा सर्वेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की। बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली 30 तारीख को प्रधानमंत्री जी द्वारा अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन होना है। इस दौरान आप सब भी बढ़ चढ़कर प्रधानमंत्री जी की जनसभा में सम्मिलित हो। दरियाबाद विधानसभा के प्रत्येक गांव से लोग आने वाली 30 दिसम्बर को अयोध्या पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक के दौरान टिकैतनगर थाना क्षेत्र खमौली निवासिनी महिला मंत्री के पास गई और उसने मंत्री से बताया कि मेरे पति का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद मेरे पति के पैर का ऑपरेशन कर उसमें रॉड डाली गई। जिससे एक्सीडेंट हुआ था उसने इलाज कराने को कहा था लेकिन अब अपनी बात से मुकर गया। जब हमने इसकी शिकायत सुखीपुर पुलिस चौकी पर की तो वहां मुझे डांट कर भगा दिया गया। जिसपर मंत्री ने टिकैतनगर थाना प्रभारी को फोन कर तुरंत महिला की समस्या का निस्तारण करने को कहा। कार्यक्रम में भाजपा दरियाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, बृजेश वर्मा, मनोज राणा, राम केवल, पवन समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




