शांति व्यवस्था भंग करने पर खटीमा पुलिस की कार्रवाई, एक व्यक्ति गिरफ्तार स्थान: खटीमा, ऊधम सिंह नगर

Breaking स्थानीय समाचार

उत्तराखंड संवाददाता – ईश्वर सिंह

स्थान: खटीमा, ऊधम सिंह नग

खटीमा में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में चकरपुर चौकी पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को पूर्णागिरि कॉलोनी अमाऊं निवासी पंकज सिंह पोखरिया पुत्र विक्रम सिंह पोखरिया को शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल पूरन सिंह शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।