आजमगढ़: अपराध पर निगरानी के लिए शहर भर में लगेंगे 100 सीसीटीवी कैमरे*

Agriculture Breaking

ब्यूरो रिपोर्टआशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़मगढ़: अपराध पर निगरानी के लिए शहर भर में लगेंगे 100 सीसीटीवी कैमरे*

 

*आजमगढ़।* सेफ सिटी योजना के तहत अब शहर की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता अभियान पहले से और मजबूत होने जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

 

नगर पालिका ने सेफ सिटी योजना के तहत शहर को स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने की शुरुआत कर दी है। शहर में बढ़ती आबादी, वाहनों का दबाव और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पालिका प्रशासन 100 सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा। योजना के तहत 35 विशेष पोल भी लगाए जाएंगे।

 

इन कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम की समस्या से निपटने में भी इन कैमरों से बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

 

नगर पालिका का मानना है कि सीसीटीवी निगरानी से शहर में अपराध पर अंकुश लगेगा और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी