विदेश भेजने के नाम पर युवक के साथ ठगी, पीड़ित को 10 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया विदेश में
संवाददाता कृष्ण चंद्र शुक्ला
बहराइच। जनपद बहराइच के थाना हुजूरपुर अंतर्गत,विदेश भेजने के नाम पर ठगी, विदेश में 10 माह तक युवक को बंधक बनाकर रखा गया।मामला थाना हुजूरपुर निवासी प्रदीप कुमार सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी रायगढ़ बेहडा जिला बहराइच का है। जिन्होंने सऊदी अरब से लौटकर वापस घर पहुंचने के बाद अपनी दास्तान को सुनाया है। उन्होंने बताया कि मेहनत मजदूरी करने बाहर जाना चाहता था। उसी बीच खलील पुत्र शमशाम अली निवासी टाडे चतुर थाना कैसरगंज से भेंट हो गई। जो सऊदी अरब भेजने के लिए वीजा व विदेश में नौकरी के लिए ₹100000/- का डिमांड किया। जिस पर ₹98000/- पासपोर्ट व वीजा के नाम पर लेकर विदेश में सऊदी अरब टीयार चार ,पहिया चालक बनाकर भेजा गया। जहां पहुंचने के बाद सप्लायर कंपनी में कैद कर दिया गया। जहां ना खाना मिल रहा था और न वेतन, पूरी तरह से बंधक बनाकर रखा गया। लगभग 10 माह तक एक बड़ी सी बिल्डिंग के अंदर कैद रहे। जिसकी जानकारी फोन के माध्यम से परिवारी जनों को हुई तो परिवारी जन के लोग कैद खाने से मुक्त कराए जाने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई।जिस पर भारत सरकार से अनुरोध किया तो भारत सरकार ने भारतीय दूतावास के द्वारा संपर्क कर पता लगाया गया और वहां से मुक्त कराया गया। 10 माह तक बिना मजदूरी के युवक घर वापस पहुंचकर अपने माता रेनू सिंह व पिता राम बहादुर सिंह , अपनी पत्नी ममता देवी से मिलकर रो-रोकर सारा हाल सुनाया।जिसकी तहरीर स्थानीय थाना कैसरगंज को दिया गया। परंतु जालसाजी करने वाले युवक के विरुद्ध कोई कार्रवाई पुलिस की तरफ से नहीं की गई। जिस पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को इस आशय का ऑनलाइन शिकायती प्रार्थनापत्र दर्ज कराया गया है ।इस बाबत में जब कैसरगंज के कोतवाल दद्दन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी मीटिंग में जा रहा हूं। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक शाहिद से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि विदेश जाने का मामला सत्य है जांच की जा रही है कार्रवाई होगी।




