अज्ञात कारणों से चाय के होटल में लगी आग, मोटरसाइकिल एवं साइकिल समेत हजारों का सामान जलकर राख

स्थानीय समाचार

दरियाबाद बाराबंकी
दरियाबाद थाना क्षेत्र के बेलहरी अलियाबाद में बुधवार की देर रात्रि अज्ञात कारणों से एक चाय के होटल में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान और नगदी जलकर राख हो गई। बता दें कि दरियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहरी में दिलीप अपना चाय का होटल चलाते थे। पीड़ित दिलीप ने बताया कि बुधवार को जब दिलीप अपने भाई के साथ होटल में सो रहे थे तभी देर रात लगभग एक बजे होटल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे छप्परनुमा चाय का होटल जलकर राख हो गया।आग से वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल, एक साइकिल और दुकान में रखी 5000 नगदी भी जलकर राख हो गई।

आम की मंडी से होने वाले अतिक्रमण से राहगीर परेशान