पंचकुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने डाली आहुति

स्थानीय समाचार

संवाददाता सूर्यभान सिंह 

रामनगर बाराबंकी।नगर पंचायत रामनगर के मोहल्ला रानी तीन स्थित अटौटा ग्राम में चल रहे गायत्री महायज्ञ एवं भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की प्रातः शनिवार को पंचकुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। उसके उपरांत दोपहर में आचार्य ऋषिदेव शास्त्री ने रजनीश वर्मा आकाश वर्मा चंदन वर्मा मुकेश वर्मा हिमांशु वर्मा एवं रामकुमार तिवारी का वैदिक रीति रिवाज से यज्ञोपवीत संस्कार कराया।आचार्य ऋषि देव शास्त्री ने यज्ञोपवीत करने वालों को नियम संयम की शिक्षा एवं दीक्षा दी। आयोजक रामवती वर्मा एवं संचालक बबलू वर्मा ने सभी को उपहार स्वरूप वस्त्र एवं भिक्षा स्वरूप अन्न फल व धन दान किया। ऑटोपैड इंदर तिवारी तबला वादक सुनील तिवारी कीबोर्ड वादक सत्यम शरण वाद्य यंत्रों पर श्रीमद् भागवत कथा में साथ दे रहे हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री डॉ राजेंद्र प्रसाद जिला मंत्री राहुल कुमार वर्मा नगर अध्यक्ष राहुल कुमार मौर्य भानु दुबे गोलू तिवारी रचना दुबे दिनेश मनीष मौर्या कल्लू सहित तमाम लोग मौजूद थे।