आजमगढ़ में दबंगो का आतंक व्यापारी ने लगाया दुकान बंद का बोर्ड।पुलिस कार्रवाई के बावजूद नहीं रुक रहा उत्पात, दहशत के साए में व्यापारी

Agriculture Breaking

संवाददाता राम आशीष सिंह आजमगढ़ में बेकरी दुकानदार ने दुकान बंद कर लगा दिया अजीबोगरीब बोर्ड, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही

आजमगढ़: पीड़ित आशीष गुप्ता पुत्र विन्ध्याचल गुप्ता के अनुसार वह मोहल्ला-बिलरिया की चुंगी, थाना-कोतवाली, जनपद-आजमगढ़ का निवासी है। प्रार्थी की बेकरी की दुकान “शगुन बेकरी” के नाम से बिलरिया की चुंगी आजमगढ़ में स्थित है। प्रार्थी की दुकान के बगल में दाउद हास्पिटल भी स्थित है, जहां हार्ट के मरीजों का इलाज होता है। मोती सोनकर, मनोज सोनकर व मुनीब सोनकर पुत्रगण हरिहर सोनकर निवासी मोहल्ला-मुकेरीगंज, थाना-कोतवाली, जनपद-आजमगढ़ काफी मनबढ़ व आराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं, मनोज सोनकर व मुनीब सोनकर के विरूद्ध कई आपराधिक मामले थाना कोतवाली में पंजीकृत भी हैं। मोती सोनकर अपने भाइयों के बल पर जबरदस्ती अपने फल का ठेला प्रार्थी की दुकान के सामने लगाकर अवरोध पैदा करता है, जिस कारण आये दिन दुकान पर आने वाले ग्राहकों और मरीजों को लेकर आने वाले एम्बूलेन्स के ड्राइवरों से झगड़ा-झंझट, गाली-गलौज करता रहता है और जबरदस्ती रास्ते में अवरोध कर देता है, जिसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी आजमगढ़ से किया गया था, उनके आदेश पर शहर कोतवाल मौके पर आकर मोती सोनकर द्वारा जबरदस्ती लगाये गये ठेला को हटवा दिया था, उसके बाद से काफी दिनो तक मोती सोनकर अपना ठेला प्रार्थी की दुकान के सामने नहीं लगाया, पुनः दिनांक 23.09.2025 को दिन में लगभग 09:00 बजे मोती सोनकर ने जबरदस्ती अपना ठेला लगा रहा था, मना करने पर मोती सोनकर अपने भाईयों को बुलवा लिया उसके दोनो भाई मनोज सोनकर व मुनीव सोनकर अपने साथ कुछ लोगों को लेकर प्रार्थी की दुकान पर चढ़ आये और मां-बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। घटना को चुंगी पर उपस्थित बहुत से लोगों ने देखा और बीच बचाव किया। उक्त घटना की सूचना प्रार्थी ने बलरामपुर चौकी पर दिया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई।