अपराधी ने दंगल में “चांदी की गाय” भेंट करके एसओजी प्रभारी को किया सम्मानित – फोटो वाइरल

स्थानीय समाचार

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान 

जैथरा/ एटा। जनपद एटा के कस्बा जैथरा मे एक लूट के आरोपी ने बछड़ा को दूध पिलाती चांदी की गाय भेंट करके एसओजी प्रभारी को दंगल में सम्मानित किया है जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दंगल में एसओजी प्रभारी को खुलेआम चांदी की गाय भेंट कर सम्मानित करने वाले युवक पर कई जिलों में संगीन अपराधों से संबंधित मुकद्दमे दर्ज बताये जाते हैं।

प्राप्त समाचार के अनुसार फोटो मे दिख रहे SOG प्रभारी पूरी टीम समेत सम्मान ग्रहण करने दंगल में पहुंचे थे।
सम्मानित करने वाले युवक पर कई जिलों में लूट व अन्य संगीन अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। एटा के जैथरा कस्बा में दंगल के दौरान अपराधी के हाथ से उपहार ग्रहण कर सम्मानित हो रहे एसओजी प्रभारी का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है,
जो जिले भर में चर्चा का विषय बन हुआ है।

यह पूरा मामला बुधवार को कस्बा जैथरा में आयोजित हुए दंगल के दौरान सम्मान समारोह का बताया गया है। दंगल के आयोजक कई मामलों के आरोपी ने एसओजी प्रभारी को चांदी की गाय उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित करके पुलिस विभाग में अपनी पहुंच के दवदबा को कायम करने का असफल प्रयास किया है। हालांकि सम्मानित होने से पूर्व एसओजी प्रभारी को भी सतर्कता बरतनी चाहिए जिससे खाकी व वह स्वयं दागदार होंने से बच सकते थे…..