सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ पूरा लेकिन ग्रामीण नहीं कर पा रहे उपयोग

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)

विकासखंड की ग्राम पंचायत बिठौरा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो गया है लेकिन गड्ढा खोदने की जमीन न होने से वह चालू नहीं हो सका है।

बता दे कि यंहा शामुदायिक शौचालय काफी दिनों से बन रहा था जो अब बन गया है। रंगाई पुताई कराकर पानी टंकी रखाई गई है लेकिन गड्ढा खुदाई के लिए जमीन नहीं मिल रही जिससे गड्ढा नहीं खुद पा रहा। शौचालय के उत्तर गड्ढा खुदवाया गया था मगर किसी ने आपत्ति कर दी तो बंद हो गया।

ग्राम प्रधान ने तहसील रामनगर में प्रार्थना पत्र दिया था जो लेखपाल के पास निस्तारण को भेजा गया लेकिन लेखपाल भी कुछ नही कर सके। अब बना बनाया शौचालय खड़ा है लेकिन उपयोग नहीं हो रहा है।

ब्लॉक के अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर यदि समस्या हल नहीं कराएंगे तो यह बना बनाया ही खड़ा रहेगा।