संवाद दाता:- सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 21/06/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चितईपुर पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0- 148/2026, धारा- 64(1), 351(3) बीएनएस व 3/4(1) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नीरज यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी मूड़ादेव थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को थाना चितईपुर परिसर से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपराध स्वीकार किया गया है
घटना का विवरण- दिनांक 20.06.2026 को वादिनी मुकदमा को आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करना, शादी से इनकार करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ । जिसपर थाना चितईपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 148/2026, धारा- 69/351(3) बीएनएस बनाम नीरज यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी मुड़ादेव थाना रोहनिया जनपद वाराणसी के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवंम अपराधिक इतिहास- नीरज यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी मूड़ादेव थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष । मु0अ0सं0- 148/2026, धारा- 64(1), 351(3) बीएनएस व 3/4(1) पाक्सो एक्ट थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
प्र0नि0 श्री राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। म0उ0नि0 ममता सक्सेना थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।का0 आदित्य तिवारी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।रि0का0 अभिषेक गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।




