रामनगर बाराबंकी
थाना रामनगर पुलिस के द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। अगर यही काम जनता करती तो रामनगर पुलिस उसका चालान काटने में नही चूकती है और तो और अगर कोई व्यक्ति तर्क-वितर्क करने लगता है तो उसको गंगई बुधई समझकर बेइज्जत करने में भी नही हिचकिचाती है। लेकिन अब कानून के रक्षक ही कानून के नियम की धज्जियां उड़ाएंगे तो सवाल उठना लाज़मी है।
इस बार थाना रामनगर ने वाहन चालान अभियान खूब चलाया है इस रवि की फसल में जुताई बुवाई का काम चल रहा है व बदलते मौसम के कारण किसानों को आकस्मिक प्रकार की जरूरतें आन पड़ती है जिसके लिए नगर में आना जाना लगा रहता है लेकिन अब थाने पर तैनात सिपाही नरेंद्र कुमार जैसे लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे है। तो अब क्या ऐसी दशा में कानून का डंडा इन वर्दीधारियों पर चलेगा या फिर इनके लिए कोई विशेष सुविधा संविधान में दी गई है ये तो आने वाला समय ही बतायेगा।




