थाना चेतगंज पुलिस ने जालसाजी से संबंधित मुकदमें में वांछित 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 14/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास व सर्विलांस सेल टीम से प्राप्त इनपुट के आधार पर थाना चेतगंज पर पंजीकृत मु०अ०सं०-102/2026 धारा- 318(4),319(2),338,340 (2), 61 (2) बीएनएस व मु0अ0सं0-103/2026 व धारा-318(4),319(2),338,340 (2), 61(2) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण 1. समीर धवन पुत्र स्व० एस०सी० धवन उम्र 50 वर्ष व 2. मनन धवन पुत्र समीर धवन उम्र 21 वर्ष निवासीगण फ्लैट नं0-102 ओपी टावर वृन्दाधाम कालोनी थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर को उनके पता उपरोक्त से दिनांक 14.07.2026 को गिरफ्तार कर थाना चेतगंज लाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- अभियुक्तगण समीर धवन पुत्र स्व० एस०सी० धवन उम्र 50 वर्ष निवासी फ्लैट नं0-102 ओपी टावर वृन्दाधाम कालोनी थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर व उसके सहयोगियों के द्वारा खुद की पहचान छुपाते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से कुल छः लाख बयासी हजार सात सौ रूपये गबन कर लेने के सम्बन्ध में दिनांक 20/04/2026 को वादीगण द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर क्रमशः मु0अ0सं0- 102/2026 धारा 318(4),319(2),338, 340(2), 61 (2) बीएनएस व मु०अ०सं०-103/2026 व धारा- 318(4),319(2),338,340(2), 61 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० अली अतहर द्वारा सम्पादित की जा रही थी। अभियुक्तगण की तलाश पतारसी सुरागरसी हेतु मुखबिर खास व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस सेल के माध्यम से की जा रही थी। दिनांक 14.07.2026 को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व मुखबिर खास से प्राप्त इनपुट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. समीर धवन पुत्र स्व० एस०सी० धवन उम्र 50 वर्ष व 2. मनन धवन पुत्र समीर धवन उम्र 21 वर्ष निवासीगण फ्लैट नं0-102 ओपी टावर वृन्दाधाम कालोनी थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर थाना चेतगंज लाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. समीर धवन पुत्र स्व० एस०सी० धवन ओपी टावर वृन्दाधाम कालोनी थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर उम्र- 50 वर्ष । 2. मनन धवन पुत्र समीर धवन निवासी ओपी टावर वृन्दाधाम कालोनी थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर उम्र 21वर्ष।

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास –

1.मु0अ0सं0-102/2026 धारा 318 (4), 319 (2),338,340 (2), 61 (2) बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 2.मु0अ0सं0-103/2026 धारा 318 (4),319 (2),338,340 (2), 61(2) बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 3.मु0अ0सं0-185/2026 धारा 318 (4),319 (2),338,340 (2), 61 (2) बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पलिस टीम –

1. प्र०नि० श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ०नि० उ०नि० श्री अली अतहर चौकी प्रभारी तेलियाबाग थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 श्री भरत पाण्डेय थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।4. का0 3011 अनिल कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 5. का0 अश्वनी कुमार सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी।