शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म दर्ज हुआ मुकदमा

स्थानीय समाचार

दहेज प्रतिषेध सहित दुष्कर्म व धमकी देने का युवक, मित्र व माता-पिता पर दर्ज हुआ मुकदमा

शादी का झांसा देकर जीयनपुर कस्बा में युवती को लेकर 6 माह तक रहा अब शादी से कर रहा है इंकार।

आजमगढ़:
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा में संविदा पर तैनात फार्मासिस्ट ने युवती को 6 माह तक ले कर रहा अब शादी से कर रहा इनकार युवती ने तहरीर देकर शादी का झांसा देकर युवक, मित्र व माता-पिता पर दहेज प्रतिषेध व दुष्कर्म सहित धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार आजमतगढ़ जनपद की निवासी युवती को संविदा पर फार्मासिस्ट के रूप में तैनात राहुल राय पुत्र रविंद्र राय निवासी दुधरा पोस्ट बनियाबारी थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर जीयनपुर कस्बा के जामेतुल बनात नगर में कमरा लेकर महीनों तक शादी का झांसा देकर रहा वही युवती ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि दूर का रिश्तेदार बताकर राहुल और राहुल के मित्र ऋषि तिवारी पुत्र कपिल तिवारी निवासी कर्री खलीलाबाद और उसकी माता सुशीला राय व पिता रविंद्र राय ने 7 जुलाई को युवती की गोद भराई की इस दौरान युवती के परिजनों ने दो लाख नगद तीन अंगूठी व सोने की चैन भी दिया वही 9 जुलाई को राहुल अपने घर खलीलाबाद लेकर गया जहां शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म किया वही 16 को घर छोड़ गया जिसके बाद राहुल व मित्र व माता-पिता शादी से इंकार कर रहे घर पर जाने पर जान मारने की धमकी दे रहे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म व दहेज प्रतिषेध अधिनियम व धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की जांच व तलाश में जुट गई है।
रिपोर्ट:रिंकू सिंह / विशाल सिंह