थाना साइबर क्राइम तथा जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही द्वारा Operation Cy-Vajra के तहत म्यूल अकाउंट पर कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड करने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Uncategorized

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में साइबर क्राइम/फ्रॉड के विरुद्ध चलाए जा रहे Operation Cy-Vajra के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम तथा जनपदीय साइबर सेल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त नरेंद्र उर्फ नाहर पुत्र रामेश्वर लाल निवासी ग्राम बावड़ी सिंभूपुरा थाना मरोठ जिला डीडवाना कुचामन, राजस्थान सम्बन्धित मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4)बीएनएस तथा 66D IT act को थाना बागवाला क्षेत्र के करतला रोड से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 49, 317(4), 336, 337, 339, 314 बीएनएस की वृद्धि की गई है।
अभियुक्त कब्जे से 24,380 रुपये, एक चैक बुक, 02 पैन कार्ड व 02 मोबाईल फोन, 06 विभिन्न खातों के एटीएम कार्ड, तीन विभिन्न नाम से आधार कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, दो वोटर आईडी कार्ड, दो बैंक पासबुक, एक ई-श्रम कार्ड बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी-
1- 24,380 रुपये,
2- 02 मोबाईल फोन
3- 02 पैन कार्ड
4- एक चैक बुक,
5- 06 विभिन्न खातों के एटीएम कार्ड,
6- तीन विभिन्न नाम से आधार कार्ड,
7- दो ड्राइविंग लाइसेंस,
8- दो वोटर आईडी कार्ड, 9- दो बैंक पासबुक,
10- एक ई-श्रम कार्ड

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- अभियुक्त नरेंद्र उर्फ नाहर पुत्र रामेश्वर लाल निवासी ग्राम बावड़ी सिंभूपुरा थाना मरोठ जिला डीडवाना कुचामन, राजस्थान

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
1- प्र0नि0 शंभूनाथ सिंह
2- का0 जितेंद्र
3- का0 राजाराम
4- का0 राजेश
5- का0 अनिरुद्ध