ब्यूरो रिपोर्ट,रामआशीष सिंह राठौर,आजमगढ़
। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में आजमगढ़ ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्टूबर 2024 में योजना के शुभारंभ से 12 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 5745 आवेदनों पर ऋण वितरण कराया जा चुका है।जिलाधिकारी रविन्द्र के कुशल मार्गदर्शन, निर्देशन और सतत पर्यवेक्षण के परिणामस्वरूप आजमगढ़ ने यह उपलब्धि हासिल की है। योजना का उद्देश्य शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए नए सूक्ष्म उद्यम स्थापित कराना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है।वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 2900 आवेदन का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष अब तक 3511 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों में 1582.23 लाख रुपये की मार्जिन मनी शामिल है। वहीं 3213 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं, जिनमें 1447.44 लाख रुपये की मार्जिन मनी धनराशि शामिल है।अब तक 1011 इकाइयों के पक्ष में ऋण वितरण कराया गया है, जिसकी मार्जिन मनी धनराशि 404.02 लाख रुपये है।प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में आजमगढ़ 5745 आवेदनों के साथ प्रथम, जौनपुर 5282 के साथ दूसरे, कानपुर नगर 4683 के साथ तीसरे, वाराणसी 4373 के साथ चौथे और हरदोई 4293 आवेदनों के साथ पांचवें स्थान पर है।योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के न्यूनतम आठवीं पास एवं कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को उत्पाद एवं सेवा आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रथम चरण में पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर चार वर्ष तक बिना ब्याज और बिना गारंटी




