संवाददाता रामआशीष सिंह राठौड़
निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी आज़मी का बुधवार देर रात आजमगढ़ शहर के कुर्मी टोला स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनका लखनऊ में भी इलाज चला, जहां से हालत में विशेष सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया था। बुधवार रात उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
विधायक के निधन की खबर फैलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंच गए। गुरुवार सुबह से ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
आलमबदी आज़मी का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ 4 बजे मुकेरीगंज स्थित जानेतुर्रशाद कब्रिस्जान में किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोगों ने इसे आजमगढ़ की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
आलमबदी आज़मी का राजनीतिक सफर बेहद लंबा और प्रभावशाली रहा। वह कुल पांच बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए निजामाबाद सीट से विधायक चुने गए। उन्होंने पहली बार वर्ष 1996 में जीत दर्ज की, इसके बाद 2002 में दोबारा विधायक बने। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बसपा के अंगद यादव से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2012, 2017 और 2022 में लगातार तीन बार विधायक निर्वाचित होकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
आजमगढ़ आलम बदी का जन्म 16 मार्च 1936 को ग्राम बिन्दवल तहसील सगड़ी में हुआ इनके पिता का नाम
बदीउज्जमा था जो मियां साहब जॉर्ज इस्लामिया इंटर कॉलेज गोरखपुर में बतौर शिक्षक तैनात थे। आलमबदी आजमी ने 1956 में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में टेक्निकल इंस्टिट्यूट गोरखपुर से डिप्लोमा किया. उन्होंने अपनी 12वीं की शिक्षा इस्लामिया कॉलेज गोरखपुर से 1953 में पूरी की थी। आलम बदी आज़मी के 6 पुत्र शहजाद आलम, शादाब आलम, सिराज आलम, इंतिजाब आलम, दानिश आलम और मुस्तफा आलम है इनकी एक पुत्री नौशीन आलम थी जिनका 1993 देहांत में हो गया
राजनीतिक
आलंबन आजमी ने राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए 1989 में लोक सभा चुनाव लड़ा
1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहली बार




