ब्रेकिंग न्यूज़ आजमगढ़आजमगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु

Agriculture Breaking

संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़जंहानागंज पुलिस ने 05 एवं थाना फूलपुर पुलिस ने 04 वारंटियों को गिरफ्तार किया

#आजमगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जहानागंज एवं थाना फूलपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 09 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना जहानागंज पुलिस द्वारा 05 वारंटी गिरफ्तार-
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जहानागंज श्री अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना जहानागंज पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मुकदमों में वांछित कुल 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी
1.राधिका यादव पत्नी कमलेश यादव निवासी कुसरना, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
2.वीरेन्द्र पुत्र शिवचन निवासी पारूपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
3.दिवाकर पुत्र टिल्टू निवासी गोधौरा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
4.रामसमुझ पुत्र जयश्री निवासी पटहुआ, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
5.रामश्री पुत्र बुद्धू निवासी पटहुआ, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
सभी वारंटियों को न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों के अनुपालन में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 04 वारंटी गिरफ्तार-
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक फूलपुर के नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए *04 वारंटियों* को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 07.06.2026 को उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम उदपुर में दबिश देकर न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए चारों वारंटियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।
गिरफ्तार वारंटी
1.बेलाल पुत्र अब्दुल कलाम निवासी उदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
2.सलेहा पुत्री अब्दुल कलाम निवासी उदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
3.मुशर्रत पत्नी अब्दुल कलाम निवासी उदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
4.अरसलान पुत्र अब्दुल कलाम निवासी उदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा न्यायालय से निर्गत आदेशों के अनुपालन हेतु प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।