*संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़गढ़
में गरजे अखिलेश यादव: ‘भाजपा के लिए धन पहले, धर्म बाद में’, राजभर की ‘बार्गेनिंग पावर’ खत्म*
*ओवैसी से गठबंधन पर साधी चुप्पी, बोले- ‘यूपी की जनता भाजपा को हटाने का मन बना चुकी’
*नेशनल 9 एक्सक्लूसिव: सपा प्रमुख का भाजपा पर तीखा हमला*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम याद उर्फ करैली की भतीजी की शादी में शिरकत के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने योगी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
*’राम मंदिर चंदा चोरी’ पर भाजपा को घेरा*
अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी के मामले पर अखिलेश यादव ने कहा, _”अयोध्या सनातन धर्म की आस्था का केंद्र है। इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। भाजपा के लिए धन पहले और धर्म बाद में है। आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को भगवान श्रीराम कभी माफ नहीं करेंगे।”_ उन्होंने कहा कि सरकार को जांच समिति गठित करनी पड़ी, जो उसकी नाकामी दिखाती है।
*CM योगी का सूचना तंत्र फेल: अखिलेश*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा, _”मुख्यमंत्री कई बार अयोध्या गए, लेकिन उनका सूचना तंत्र पूरी तरह विफल साबित हुआ। इतनी बड़ी घटना हो गई और सरकार को भनक तक नहीं लगी।”_
*’राजभर की बार्गेनिंग पावर खत्म’*
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के सपा में टूट के दावे पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा, _”राजभर की ‘बार्गेनिंग पावर’ समाप्त हो चुकी है। वह वही बयान देते हैं जो उनसे कहलवाया जाता है।”_
*2027 चुनाव: ओवैसी पर चुप्पी*
2027 के विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वहीं इमरान मसूद के मुस्लिम मुद्दों पर चुप्पी के आरोप पर बोले, _”मुझे पता है कब और किस मुद्दे पर बोलना है। यूपी में भाजपा को हराना लोकतंत्र के लिए जरूरी है। अगर भाजपा दोबारा आई तो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर खतरा बढ़ जाएगा।”_
*’सपा सरकार में बदलेगी अयोध्या की तस्वीर’*
अयोध्या के विकास पर अखिलेश ने कहा कि _”वर्तमान सरकार ने अयोध्या की छवि को नुकसान पहुंचाया है। सपा सरकार बनने पर आधुनिक सुविधाओं के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए अयोध्या का तेज गति से समग्र विकास किया जाएगा।”_
*DM की गैरहाजिरी पर उठाए सवाल*
आजमगढ़ में दिशा की बैठक में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा, _”समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी अधिकारी जवाबदेही के साथ काम करेंगे।”_
*’जनता हिसाब मांगेगी’*
अखिलेश यादव ने दावा किया कि _”उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। भाजपा ने लंबे समय तक सरकार चलाई है, अब उसे अपने कार्यों का हिसाब देना पड़ेगा।”_
*#AkhileshYadav #Azamgarh #SP #BJP #YogiAdityanath #RamMandir #OPRajbhar #Owaisi #UPPolitics #National9 #RamAshishSinghKeRathaur*




