*संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़
*सर्वेश सिंह ‘सीपू’ हत्याकांड: बवाल में दर्ज 49 लोगों पर मुकदमा सरकार ने लिया वापस*
*आजमगढ़*: पूर्व विधायक सर्वेश सिंह “सीपू” हत्याकांड के बाद हुए बवाल के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने उस दौरान कुल 49 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था, जिसे अब सरकार ने वापस ले लिया है।
पूर्व विधायक वंदना सिंह के प्रार्थना पत्र पर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार के इस कदम को निर्दोषों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
सर्वेश सिंह ‘सीपू’ हत्याकांड के बाद जिले में तनाव की स्थिति बन गई थी और प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 49 लोगों पर केस दर्ज किया था। लंबे समय से निर्दोष लोग न्याय की मांग कर रहे थे।
पूर्व विधायक वंदना सिंह ने सरकार से मुकदमा वापस लेने की अपील की थी, जिसे स्वीकार करते हुए सरकार ने सभी 49 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने का आदेश जारी कर दिया है।
*”न्याय की जीत, निर्दोषों को राहत, सर्वेश सिंह ‘सीपू’ को न्याय की ओर एक कदम”* – स्थानीय लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।




