किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Breaking

उत्तराखंड:

संवाददाता – ईश्वर सिंह

स्थान – किच्छा, ऊधमसिंहनगर

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52.47 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत किच्छा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लालपुर क्षेत्र में कार्रवाई की।

पुलिस ने गुरमुख सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा को 52.47 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं पुलिस ने नशे के कारोबार में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।