Azamgarhजालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने अपनी दो नन्हीं बेटियों

Agriculture Breaking

ब्यूरो रिपोर्टराम आशीष सिंह आजमगढ़लौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने अपनी दो नन्हीं बेटियों के साथ कमरे में बंद होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। तीनों की मौत से मातम पसरा हुआ है। मृतका की पहचान आरती (27) पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी दाढ़ी के रूप में हुई है। उसकी बेटियां पीहू (7 वर्ष) व दृष्टि (5 वर्ष) भी इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठीं। बताया गया है कि आरती का पति देवेंद्र कुमार लंबे समय से घर से बाहर रहता है। सोमवार सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से व मानसिक तनाव में आरती ने दोनों बेटियों को कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व परिजन दौड़े। किसी तरह दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला और तत्काल कोंच सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आरती और बड़ी बेटी पीहू को मृत घोषित कर दिया। छोटी बेटी दृष्टि की हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में काफी समय से कलह चल रही थी, जिससे आरती अक्सर मानसिक तनाव में रहती थी। दुर्भाग्य से आज उसके देवर की शादी का मंडप सजना था, लेकिन इस हादसे ने सारी तैयारियां धरी की धरी रहने को मजबूर कर दिया। गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी व सीओ कोंच मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।