शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल रसड़ा के निर्देशक अखिलेश सिंह एवं इंदिरा सिंह सम्मानित।
संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा
नई दिल्ली, 7 सितंबर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और निरंतर उपलब्धियों के लिए सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा के निर्देशक एवं शिक्षाविद श्री अखिलेश सिंह और श्रीमती इंदिरा सिंह को एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘इंसिग्निया कार्यक्रम’ के दौरान जयपुरिया ग्रुप के ओनर श्री श्रीवत्स जयपुरिया ने दोनों शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
यह सम्मान केवल श्री अखिलेश सिंह और श्रीमती इंदिरा सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा के पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उत्कृष्टता और निरंतर प्रगति के प्रति दिखाई जा रही प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
इस सम्मान की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालय से जुड़े लोगों ने इसे रसड़ा क्षेत्र के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिए नई प्रेरणा और नई जिम्मेदारियों का संदेश लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा की यह उपलब्धि निश्चित रूप से पूरे विद्यालय परिवार के लिए नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और भविष्य की बड़ी सफलताओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।




