तीन दिनों तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे मोहम्मदाबाद गोहना मे

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना मऊ : हापुड़ जनपद के अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता का मामला अब दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। घटना को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों के अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है। अधिवक्ताओं ने पुलिस के दोषी अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्यवाई के लिए सरकार से मांग कर रही है। इसी क्रम में तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन मोहम्मदाबाद गोहाना के अधिवक्ताओं ने सोमवार को अपने कार्य से विरत रहते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे बाजी करते हुऐ एक जुलूस निकाला। इस के बाद बैठक कर सोमवार से बुधवार तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हम सभी अधिवक्तागण तीन दिनों तक कार्य न करने का निर्णय लिया है। संघ के मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में अधिवक्ता संघ लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जब तक दोषी लोगों को कानूनी कार्रवाई नहीं होगी तब तक हम लोग खामोश नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर विनय कुमार श्रीवास्तव प्रदीप कुमार पांडे संतोष श्रीवास्तव सुधीर श्रीवास्तव अली इमदाद जैदी भागवत यादव संजय शर्मा छोटेलाल शर्मा प्रभाकर राय राजकुमार गुलाब चंद उमाशंकर यादव मुनव्वर अहमद एडवोकेट खालिद जमाल खान खुर्शीद अहमद आफताब अहमद आदि लोग मौजूद रहे।