सगड़ी आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह
सगड़ी-आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में हैप्पी किड्स प्ले स्कूल उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व राज बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ।जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर गुरुवार की सुबह 10:00 बजे हैप्पी किड्स प्ले स्कूल का उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व मैनेजिंग डायरेक्टर राज बहादुर सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया इस दौरान राज बहादुर सिंह ने कहा कि किड्स प्ले स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों को खेल खेल में शिक्षा के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास करना मुख्य उद्देश्य है
इस दौरान उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह नन्हे बच्चों के लिए प्ले स्कूल की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जा सके इस दौरान विद्यालय का भ्रमण कर बच्चों को दी जाने वाली सुविधा का निरीक्षण किया इस दौरान डॉ सरवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह,डॉ राघवेन्द्र सिंह,भाजपा नेता संतोष सिंह टिप्पू,प्राचार्य डॉ गोविंद तिवारी,प्रिंसिपल फजल खान सहित क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।




