पयागपुर/ बहराइच: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पयागपुर में 50 बेड का महिला अस्पताल बनेगा। जिसका शिलान्यास सोमवार विधायक ने पूजा अर्चना कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को इलाज के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेड का महिला अस्पताल बनेगा। इसके लिए सरकार ने संबंधित निर्माण निगम को बजट जारी कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से जगह भी चिन्हित कर ली गई थी। महिला विंग के निर्माण का शिलान्यास सोमवार पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया। इससे पूर्व विधायक निर्माण कार्य के लिए पूजा अर्चना की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अब क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी सुविधाएं गांव में ही करती जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएचसी में महिला अस्पताल निर्माण पर तीन करोड़ रूपये खर्च होगा। जबकि ऑक्सीजन प्लांट और 20 बेड पहले ही बन चुके हैं। इस दौरान निशंक त्रिपाठी, अधीक्षक डॉक्टर विकास वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष किंचू मिश्रा, रामतेज द्विवेदी, पंकज शुक्ला, प्रदीप त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, राम कुमार वैश्य, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, जगदेव पांडेय, विपिन त्रिपाठी, हिमांशु सिंह समेत अन्य शामिल रहे।