पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का हस्तांतरण, सभी विकास खंडों में हुआ सजीव प्रसारण

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा/ बाराबंकी: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हस्तांतरण हुआ। जिसका जनपद के सभी 15 विकास खंडों में सजीव प्रसारण किया गया। बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त एक क्लिक के माध्यम से देशभर के पात्र कृषकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर जनपद बाराबंकी के समस्त 15 विकास खंडों में जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अवधेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य, बंकी, बाराबंकी द्वारा की गई। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक उमेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजित राम, जिला सलाहकार कैलाश नाथ पांडेय, तकनीकी सहायक अनुरुद्ध कुमार सहित 100 से अधिक कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन एवं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।