घर से नाराज होकर वाराणसी पहुंचे युवक को चौक पुलिस ने परिजनों से मिलाया, सकुशल किया सुपुर्द

Breaking

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। घर से नाराज होकर वाराणसी पहुंचे करीब 18 वर्षीय युवक के भटक जाने के मामले में थाना चौक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 सितंबर 2026 को एक करीब 18 वर्षीय युवक घर से नाराज होकर वाराणसी आ गया था। वाराणसी पहुंचने के बाद वह भटक गया और अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहा था।

मामले की जानकारी होने पर थाना चौक पुलिस टीम ने युवक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद परिजनों को थाना चौक बुलाया गया, जहां आवश्यक पहचान एवं पुष्टि के बाद युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने थाना चौक पुलिस का आभार जताया और पुलिस टीम के इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

गुमशुदा का विवरण

करीब 18 वर्षीय युवक।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

श्री विजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।

उ0नि0 श्री पुष्कर दुबे, चौकी प्रभारी के.वी.एम., थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।

का0 सुनील कुमार त्रिपाठी, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।

हे0का0 जितेन्द्र कुमार, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।

का0 मदन कुमार, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।