संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी, 13 सितंबर 2026।
समाज सेवा सोसाइटी महानगर की एक आवश्यक बैठक रविवार को लेबर कॉलोनी स्थित सोसाइटी के मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोलार्क कुंड मेले सहित आने वाले विभिन्न त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बीते त्योहारों और आयोजनों में सोसाइटी की सभी शाखाओं ने जिला पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मेले और जुलूसों को सकुशल संपन्न कराने में अपना सहयोग दिया। इसके लिए महानगर टीम की ओर से सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान भी पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांति, व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया गया।
बैठक में सोसाइटी के बैज एवं आईडी कार्ड वितरण को लेकर भी चर्चा हुई। इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष इंद्र कुमार मौर्य एवं महानगर सचिव संजू श्रीवास्तव ने शाखा भोलूपुरा के प्रभारी सतेंद्र केसरी तथा उप कार्यालय मंत्री चन्द्र प्रताप सिंह को आईडी कार्ड पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष इंद्र कुमार मौर्य ने की, जबकि संचालन महानगर सचिव संजू श्रीवास्तव ने किया। बैठक का समापन महानगर उपाध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपसचिव राहुल केसरी द्वारा किया गया।
बैठक में सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे और आगामी आयोजनों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।




