ब्रेकिंग न्यूज़ आजमगढ़,डीएम-एसएसपी ने कंधरापुर थाने के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण, चंद्रमा ऋषि धाम की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी

Agriculture Breaking

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष सिंह राठौड़/,आजमगढ़। जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को थाना कंधरापुर परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं और कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई।इसके बाद जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कंधरापुर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रमा ऋषि धाम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।