संवाद दाता:-शमीम हसन
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा की प्रांतीय, मंडलीय एवं जनपदीय कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक आज संत शिरोमणि रविदास मंदिर, सोहबतियाबाग, प्रयागराज में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानाचार्य की भर्ती में आरक्षण लागू करने , बेसिक शिक्षकों को टेट (TET) अनिवार्यता से मुक्त किया जाए तथा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में सुधार हेतु गहन विचार-विमर्श किया गया। महासभा के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान, कार्यकारिणी का विस्तार तथा अन्य शिक्षक व शिक्षार्थी के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी तथा सदस्य: प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंवरजीत इलाहाबादी, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष रामनिवास गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सागर, प्रान्तीय संयोजक राज नारायण, प्रदेश संगठन मंत्री नीरज कुमार विमल, प्रान्तीय मिडिया प्रभारी हृदयराज कपूर, रविसेन नाग,नरेंद्र कुमार, अजय बहादुर गौतम, जगदीश कुमार भारती, राम अवध कुमार, सतीश कुमार, अतुलेन्द्र, देवेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, राम बिलास, सीताराम कबीर, संदीप कुमार दिनकर, पुष्प राज केसरवानी, समर जीत।
मैत्रीपूर्ण व गतिशील बहसों के पश्चात महासभा ने संबंधित प्राधिकारियों व सरकार से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की तथा सदस्यता अभियान व कार्यकारिणी विस्तार पर तुरंत क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए।
जारीकर्ता: उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा




