सादात नगर प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई स्कूल परिसर में मृत पड़े एक गोवंश को गड्डा खोदकर गाड़ने का प्रयास किया जा रहा था इस बात की भनक लगते ही स्थानीय नागरिकों और मीडियाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर इसका कड़ा विरोध किया

Breaking स्थानीय समाचार

संवाद दाता:-अजीत मोदनवाल 

सादात। 2 जून दिन मंगलवार को एक गोवंश की हालत खराब थी जिसकी खबर नगर प्रशासन को किया गया तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा डॉक्टर भेज कर इलाज करवाया गया इसके बाद सायं काल 4:00 बजे करीब उस गोवंश का प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मौत हो गया प्राथमिक विद्यालय सादात प्रथम परिसर में बुधवार को नगर प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई। स्कूल परिसर में मृत पड़े एक गोवंश को गड्ढा खोदकर गाड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इस बात की भनक लगते ही स्थानीय नागरिकों और मीडियाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर इसका कड़ा विरोध किया।

ग्रामीणों के विरोध और आक्रोश को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन को अपने कदम पीछे खींचने पड़े। अधिशाषी अधिकारी सोनल जैन और चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव सोनू को पूरा मामला संज्ञान में लाए जाने के बाद नगर पंचायत के सफाई नायक ने स्कूल परिसर में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे को पाटकर, मृत गोवंश को स्कूल परिसर से हटाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाकर गड्ढा खोदकर उसे दफनाया गया।

टला बड़ा खतरा, रोष बरकरार

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर प्रशासन की इस घोर लापरवाही से स्कूल का माहौल बेहद दूषित हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई, जिससे स्कूल परिसर दूषित होने से बच गया। यदि ऐसा नहीं होता, तो भविष्य में स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका बेहद बुरा असर पड़ता और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगता। इस घटना को लेकर स्थानीय जनता में नगर प्रशासन के रवैये के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।