रिपोर्ट:* राम,आशीष सिंह राठौड़ 
*स्लग:* जीयनपुर थाने में 7 मंजिला आधुनिक पुलिस आवास का शिलान्यास, ASP ग्रामीण चिराग जैन ने किया भूमिपूजन
*एंकर:*
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शनिवार को थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस परिवार आवास के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।
*विवरण:*
जीयनपुर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए 2 BHK आवासीय सुविधाओं से युक्त 7 मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माणाधीन पुलिस आवास में शौचालय सहित अन्य आवश्यक एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी और उनकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष जीयनपुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
*थाने का आकस्मिक निरीक्षण:*
भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना जीयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनसुनवाई एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया।




