*रिपोर्ट:* राम,आशीष सिंह राठौर
*स्लग:* : मऊ गोलीकांड में घायल से मिलने मेदांता पहुंचीं सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह
*एंकर:*
* Mau के चर्चित गोलीकांड में घायल अमरेश सिंह से मिलने सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम पहुंचीं। उन्होंने ICU में भर्ती अमरेश सिंह और रमाकांत सिंह पटेल का हाल जाना।
*विवरण:*
17 मई को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग में अमरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उनके साथ कईता निवासी रमाकांत सिंह पटेल भी भर्ती हैं।
आज सुबह पूर्व विधायक वंदना सिंह अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने दोनों घायलों से मुलाकात कर डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल अमरेश सिंह की हालत स्थिर है। वंदना सिंह ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
बता दें कि 17 मई को पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के यहां तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय अमरेश सिंह पर हमला हुआ था। पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, मुख्य आरोपी अमन सिंह की तलाश जारी है।
_अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अगले 48 घंटे दोनों घायलों के लिए अहम हैं।_
#PrathamSamachar #VandanaSingh #AmreshSingh #Medanta #MauNews #TheMauBulletin




