संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 20/05/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0253/2025 धारा 319(2), 318(4), 338,336 (3) भा0न्या०सं० थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित 25,000/- रू0 का ईनामिया। वांछित अभियुक्त अलाउद्दीन पुत्र शेख आयूब निवासी ग्राम काबीरुद्दीनपुर पोस्ट धर्मापुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर को फातमान रोड कब्रिस्तान के पास थाना क्षेत्र सिगरा वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- दिनांक 18/07/2025 को वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-0253/2025 धारा- 319(2),318(4),338,336 (3) भा0न्या० सं० में अभियोग पंजीकृत कराया गया, जो LT फाईनेंस लिए बहुप्रतिष्ठित एक नॉन बैंकिंग फाईनेंस कम्पनी है जो आरबीआई व भारतीय ऋण कानून के अनुसार इच्छुक ग्राहको को उचित ब्याज दर पर ट्रैक्टर, बाइक, भवन, माइक्रो लोन (और अन्य उत्पाद) को क्रय करने के लिए ऋण देने का कार्य करती है, जिसका पंजीकृत कार्यालय वृन्दावन प्लट नं0-177, सी.एस.टी. रोड, कलीना शांताक्रूज़, पूर्व मुम्बई महाराष्ट 400098 तथा शाखा कार्यालय अरिहंत काम्प्लेक्स थाना सिगरा वाराणसी में स्थित है, जिसमे अमित मिश्रा पुत्र श्री सुरेन्द्र नाथ मिश्रा एएसएम के पद पर तैनात है और कंपनी के प्राधिकृत अधिकारी है। एल एण्ड टी फाइनेन्स कम्पनी शाखा अरहिन्त काम्पलेक्स, थाना सिगरा, वाराणसी के कर्मचारी अलाउद्दीन पुत्र शेख आयूब निवासी काबिरुद्दीनपुर धरमपुर जौनपुर सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। जिसने कम्पनी 6 (छः) ग्राहकों से मुबलिग 6,61,752/- (छः लाख एकसठ हजार सात सौ बावन रूपये) की रकम ये लोग कूट रचना व मिथ्या दस्तावेज के द्वारा हेरफेर करके स्वयं रख लिया। कम्पनी कर्मचारियों द्वारा अलाउद्दीन से उपरोक्त कूटरचना व मिथ्या दस्तावेज के द्वारा हेरफेर किये गए रूपये जमा किये जाने के लिये बारम्बार कहा गया। अलाउद्दीन ने कम्पनी को धोखा देकर उपरोक्त रुपये गबन कर कम्पनी से फरार हो गया। कम्पनी ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अलाउद्दीन को निलम्बित किया और जाँच पड़ताल में दोषी पाने के पश्चात् कम्पनी से निष्कासित कर दिया गया और अलाउद्दीन को कम्पनी में, ग्राहकों के कूटरचना व मिथ्या दस्तावेज के द्वारा हेर-फेर किये गए रूपये जमा करने के लिए निर्देशित किया गया किन्तु अलाउद्दीन ने रुपये जमा न कर रुपये गबन कर फरार हो गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर अभियोग उपरोक्त पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. श्री शिवाकान्त मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 श्री विवेक सिंह चौ०प्र० सोनिया थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
3. आरक्षी आशीष गिरी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0का0 रवि कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।




