हनुमान जयंती पर उमडा भक्ति का सागर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के बाद किया गया प्रसाद का वितरण

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

संवाददाता : अभय चंद गुप्ता
आजमगढ़, सरायमीर : सरायमीर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा सहित भंडारा का आयोजन किया गया। सरायमीर नगर के अलावा आदि बाजारों एवं गांवो में हनुमान जी की जयंती पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही सरायमीर नगर के रामलीला मैदान स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वही सुबह से लेकर रात तक जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारो से गुज़ता रहा है।
हनुमान जयंती को लेकर सुबह से ही मंदिर में विशेष तैयारियां शुरू हो गई थी। स्थानीय श्रद्धालुओ का मंदिर में आना जाना शुरू हो गया था। जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। वही शाम को सुंदर कांड का पाठ शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। पूरे विधि विधान और श्रद्धा के साथ किया गया। इस पाठ के दौरान वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। वही भक्तों ने सामूहिक रूप से पाठ में हिस्सा लेकर भगवान हनुमान की आराधना की और सुख समृद्धि की कामना की। वही शाम को प्रसाद वितरण वह भंडारा का कार्यक्रम आरंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इसी दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। वही मंदिर परिसर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों ने सहयोग किया जिससे कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम भुवन मौर्य, सभासद बंटी गुप्ता, मानिकचंद गुप्ता, राहुल प्रजापति, रमेश जायसवाल, राजेश यादव, सुजीत सोनी, अमृतलाल इंजीनियर, सूरज सोनी, अमरनाथ सेठ, सुजीत चौरसिया आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। वहीं पूरे आयोजन में सरायमीर नगर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया जिससे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना रहा।